बिहार
समस्तीपुर: अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची पुलिस पर हमला, कई को आई चोटें
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2021 9:38:35 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना के कामोपुर में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस कर्मियों पर स्थानीय लोंगो ने हमला कर दिया। घटना में समाचार कवरेज करने गए स्थानीय एक पत्रकार जख्मी हो गया। वही कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई है।
पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत से स्थिति पर नियंत्रण किया। सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त करने पहुची पुलिसकर्मियों पर ईंट पत्थर फेंके जाने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर खानपुर सीओ, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल मंगलवार को पहुँचे थे। इसी दौरान लोंगो ने विरोध किया और इट पत्थर से हमला कर दिया। इसको लेकर अफरातफरी मच गई। साथ ही काफी देर तक हो हल्ला होते रहा।