बिहार
समस्तीपुर: खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से दो लोगों की हुई मौत, कई जख्मी
By Deshwani | Publish Date: 13/3/2021 6:07:09 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड में खेत में लगी फसल को पटवन करने के दौरान करंट की चपेट में आने से दो किसान की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झूलस गए। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचोपुर वार्ड संख्या पांच निवासी 45 वर्षीय शिवजी महतो एवं 62 वर्षीय पुत्र खुशी महतो शनिवार की सुबह खेत में सिचाई के लिए गए थे।
इसी बीच पानी के मोटर में अचानक करंट आ गया, जिसे दोनो झुलस गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इसी गांव के राम विनोद महतो के दो पुत्र नीतीश कुमार 11 वर्ष एवं अन्नू कुमार 7 वर्ष भी इसके चपेट में आ गए जिसका ईलाज रोसड़ा थाना के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। लोगों की भीड़ घटना स्थल व अस्पताल की ओर पहुंच गयी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, उक्त घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।