ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के सुपारी किलर का झारखंड में भी डिमांड, धनबाद में व्यवसायी की हत्या के दो आरोपित सुगौली से गिरफ्तार, यहां भी करनेवाले थे प्रोपर्टी डीलर का मर्डर
By Deshwani | Publish Date: 2/3/2021 11:00:00 PM
मोतिहारी के सुपारी किलर का झारखंड में भी डिमांड, धनबाद में व्यवसायी की हत्या के दो आरोपित सुगौली से गिरफ्तार, यहां भी करनेवाले थे प्रोपर्टी डीलर का मर्डर

मोतिहारी एसपी नवीन चन्द्र झा के साथ पुलिस टीम,पीछे गिरफ्तार अपराधी। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। धनबाद में व्यवसायी विनोद झा की हत्या के दो आरोपितों को मोतिहारी पुलिस ने सुगौली से आर्स्म के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया है कि गिरफ्तार दोनों अपराधी व्यवासायी की हत्या में शामिल थे और इसके लिए 5 लाख रुपये की सुपारी ली गई थी। उक्त सुपारी मृतक विनोद झा के ही बिजनेस पार्टनर चिरकुंडा निवासी मिंटू कश्यप ने ही दी थी। 


मोतिहारी के सुगौली से गिरफ्तार दोनों अपराधी सुगौली के छपरा बहास के प्रोपर्टी डीलर अमित श्रीवास्तव की हत्या की भी साजिश रच रहे थे। रविवार को प्रोपर्टी डीलर की हत्याकर दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। तभी सूचना पर दोनों दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिए गए।
 

गिरफ्तार किए गए-
1. चुन्नू तिवारी- छपरा बहार, सुगौली
2. तबरेज आलम उर्फ सलमान को पुलिस ने दो एक पिस्टल, एक लोकलमेड कट्टा, पांच कारतूस व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
 
थानाघ्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया है कि गिरफ्तार चुन्नू तिवारी के विरूद्ध सुगौली थाने में 6 व रक्सौल में एक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि इसने रक्सौल के एक व्यवसायी से रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर इसने व्यवसायी पर बम से हमला किया था।

 अपराधियों ने खोले धनबाद की विनोद झा हत्याकांड के राज-
 धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित तालडुगो हाउसिंग कॉलोनी में 24 फरवरी को व्यवसायी विनोद झा की हत्या गोलीमार कर कर दी गई थी। गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है उस हत्या में वे दोनों शामिल थे।
 
बताया है कि इस हत्या में घटनास्थल पर चार लोग मौजूद थे। लिहाजा सुगौल के चुन्नू तिवारी ने गोली मारी थी। और यहीं  के तबरेज बाइक चला रहा था। अन्य दो झारखंड निवासी अपराधी इस हत्या के समय मौजूद थे। इसके अलावा दो अन्य लोग इस हत्या की साजिश में शामिल थे। जिसमें एक मृतक का ही पार्टनर चिरकुंडा निवासी मिंटू कश्यप और अभिषेक कुमार हत्या की साजिश में शामिल थे।
 
 
हत्या में शामिल लोगों के नाम-
1. चुन्नू ठाकुर- मोतिहारी, बिहार
2. तबरेज आलम उर्फ सलमान, मोतिहारी बिहार
3. गुड्डू शुक्ला- झारखंड
4. चन्द्रा शुक्ला-झारखंड हत्या में शामिल थे। जबिक मृतक विनोद झा के बिजनेश पार्टनर मिंटू कश्यप और अभिषेक कुमार हत्या की साजिश में शामिल थे। दोनों ने एक चालाकी यह की थी। कि हत्या के 8 दिन पहले 16 फरवरी को हाथ में शराब लेकर जानबूझकर सड़क पर खड़े थे। जिससे पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले। लिहाजा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 
पार्टनर मिंटू कश्यप की चालाकी यह थी कि हत्याकांड में साजिशकर्ता होने या शामिल होने की आशंका पुलिस को न हो सके। फिर भी अपराधी कितनी भी चालाकी करे। अपराध अपने पीछे कुछ-कुछ सबूत छोड़ ही जाता है। इस तरह विनोद झा हत्याकांड में 6 लोग आरोपित किए गए हैं।
 
 

झारखंड से भी आई थी पुलिस की 5 सदस्यीय टीम-
धनबाद से इस हत्या के आईओ एस हैंब्रम एसआई विनोद कुमार सहित 5 सदस्यीय पुलिस टीम सुगौली आई थी। इस रेड में सुगौली थानाघ्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, रामगढ़वा थानाध्यक्ष संतोष शर्मा, आदापुर के संदीप कुमार, तकनीकी सेल के मनीष कुमार, नित्यानंद कुमार, कुमार चिरंजीवी व मुन्ना शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS