बिहार
मोतिहारी में विभिन्न मुहल्लों में विकास दिवस के रूप मनाया गया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2021 11:00:00 PMमोतिहारी। शहर के विभिन्न मुहल्लों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर यहां के नेताओं व प्रबुद्धजन ने मुख्यमंत्री श्री कुमार को दीर्घायु होने की कामना की।
बेलबनवा वार्ड 22 स्थित इंजीनियर श्यमाचरण के भवन परिसर में जदयू के नगर महासचिव धीरज चंद्रवंशी ने भी मुख्यमंत्री श्री कुमार के जन्मदिन मनाने का आयोजन कराया। इस मौके पर जदयू के कई वरिष्ठ नेता व प्रबुद्ध लोग मौजूद रहें। आज करीब 11 बजे बेलबनवा मुहल्ला वार्ड 22 मेें मुख्यमंत्री की तस्वीर के समक्ष केक काटा गया। फिर मौजूद लोगों को केट खिलाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो. दिनेश चन्द्र प्रसाद, श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता दीपक कुमार पटेल, अशोक ओझा, संजीव श्रीवास्तव, अमरेन्द्र सिंह, बब्बू श्रीवास्तव, सुनील भूषण,आशीष कुमार व शाहीद रजा के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।