मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के बाल सुधार गृह में रविवार की रात दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस हिंसक झड़प में 6 बालबंदी घायल हो गए हैं। जिसमें 4 को गंभीर चोटें आई हैं। इनका इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि चाकू, लोहे की छड़ व ब्लेड से हमले किए गए हैं।
घायल बालबंदियों के नाम-
1. दीपू कुमार- सरिसवां, मझौलिया, पश्चिमी चम्पारण
2. सैफ अली- सेमरा, मझौलिया, पश्चिमी चम्पारण
3. राजू प्रसाद- राजेपुर, पूर्वी चम्पारण
4. निशु तिवारी- गोपालपुर, नगर थाना, मोतिहारी सहित 6 लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो बालबंदियों को हल्की चोटें आई हैं।
सदर अस्पताल में इलाजरत बाल बंदियों ने बताया है कि खाना खाने के बाद वार्ड 1 और 4 में वे सोए थे। तभी 20-25 की संख्या में दूसरे वार्ड के बाल बंदी अचानक आ गए। उनके हाथों में लोहे के सरिया, चाकू, लाठी व ब्लेड थे। लोहे की सरिया, लाठी, चाकू व ब्लेड से सबों ने हमला बोल दिया। जिससे वे घायल हो गए। घायल बाल बंदियों ने हमले का आरोप अनिल शर्मा, हितेश यादव, विनय कुशवाहा, आलोक पाण्डेय, आनंद पाण्डेय, मजिद हुसैन व चंदन कुमार सहित अन्य बालबंदी शामिल थे।