ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
समस्तीपुर : पुराना विवाद में बीच सड़क पर हुआ भिड़ंत, रणक्षेत्र में बदला ताजपुर रोड
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2021 10:53:37 AM
समस्तीपुर : पुराना विवाद में बीच सड़क पर हुआ भिड़ंत, रणक्षेत्र में बदला ताजपुर रोड

समस्तीपुर उमेश काश्यप। पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सड़क पर ही भिड़ंत हो गयी। जिसके कारण सड़क ही रणक्षेत्र बन गया। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना में पैक्स अध्यक्ष कई लोग जख्मी हो गए। घटना शुक्रवार रात शहर के ताजपुर रोड की है।  मिली जानकारी के अनुसार शहर के ताजपुर रोड स्थित महादेव मंदिर चौक पर शुक्रवार की रात पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान एक दूसरे के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में एक पक्ष से तीन युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। जिन्हें घटना की सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। 

 
 
 
 
जख्मी युवकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला निवासी सतेन्द्र झा के पुत्र विकास कुमार, रंजीत कुमार झा के पुत्र ज्ञान प्रकाश झा उर्फ ज्ञानी झा, प्रभात कुमार झा के पुत्र प्रफुल्ल कुमार, तिसिऔटा के आशुतोष कुमार के रूप में की गई है। जख्मी ज्ञानी झा  रूपनारायणपुर बेला के पैक्स अध्यक्ष बताये जाते हैं। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव के पैक्स अध्यक्ष एवं गरुआरा गांव के कुछ युवकों का पूर्व से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दिन में भी विवाद भी हुआ था। जिसकी शिकायत करने के लिए पैक्स अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ कार से थाना पर जा रहा था, लेकिन इसी दौरान महादेव मंदिर चौक पर उनका दूसरे पक्ष से सामना हो गया। फिर क्या इसके बाद ताजपुर रोड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और दोनो पक्ष में जमकर लाठी डंडों से मारपीट हुई। घटना को देख अगल बगल के दुकानदार ने अपनी दुकानें बंद करना शुरू कर दिया था। बाद में पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग खड़े हुए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS