बिहार
रक्सौल: पलनवा जगधर और हरदिया पंचायत में पैक्स चुनाव भारी सुरक्षा के बीच हुआ सम्पन्न
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2021 9:27:02 PMरक्सौल। अनिल कुमार। प्रखंड के पलनवा जगधर और हरदिया पंचायत में पैक्स चुनाव भारी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ। दोनो स्थान पर नियुक्त दण्डाधिकारी के देख रेख में पैक्स चुनाव सम्पन्न हुआ। हरदिया पंचायत के रतनपुर मे कुल सात बुथ पर शांतिपूर्वक लगभग 66 प्रतिशत चुनाव हुआ। रतनपुर बुथ नंबर 3 (छ) पर टोटल वोटर 416 में 251 मत पड़ा,बुथ संख्या 3(च) पर टोटल तीन सौ मतदाताओं ने मतदान किया। बुथ संख्या 3( ग) पर टोटल 441 मे से 70 मतदाताओं ने मतदान किया।
बुथ संख्या (3घ) पर टोटल 441 मतदाताओं में से 175 मतदाताओं ने मतदान किया। इसकी जानकारी देते हुए दण्डाधिकारी अजहरुल हक ने बताया कि बुथ संख्या 3 (ग ) पर 62 प्रतिशत,बुथ सं 3 (घ) पर 47 प्रतिशत बुथ संख्या (3 च)74 बुथ सं 79 प्रतिशत मतदान हुआ।बुथ सं 3 पर 69.76 प्रतिशत,बुथ संख्या 3 क पर 64.39 प्रतिशत मतदान हुआ। इसकी जानकारी दण्डाधिकारी चन्देश्वर सिंह ने दिया। दोनो पंचायत में लगभग 66 प्रतिशत चुनाव हुआ। दोनो जगह बुथ सुरक्षा का कमान एस आई संजय कुमार सिंह,अवधेश कुमार सिंह और रणधीर सिंह सम्हाले हुए थे।