बिहार
सुगौली में विद्युत विभाग द्वारा मृतक अशोक कुमार सिंह की पत्नी को बतौर मुआवजा 4 लाख का चेक दिया गया
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2021 9:31:48 PMरक्सौल। अनिल कुमार। विद्युत विभाग द्वारा सुगौली प्रखंड के कनिहार गांव निवासी मृतक अशोक कुमार सिंह की पत्नी सुनीता देवी को बतौर मुआवजा 4 लाख का चेक गुरुवार को दिया गया। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रक्सौल स्थित कार्यालय कक्ष में कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सुमन के हाथों उक्त राशि अंकित चेक पीड़िता को प्रदान की गई है। इस दौरान पीड़िता को बतौर सांत्वना कार्यपालक अभियंता ने इस राशि का सदुपयोग कर अपने बच्चों के पालन-पोषण के साथ साथ पढ़ाई-लिखाई व जीवन यापन में सहयोग मिलने की बात कही।
दूसरी ओर अपने सर से पति की साया खो चुकी पीड़िता सुनीता के लिए विद्युत विभाग द्वारा दी गई उक्त राशि वरदान साबित होते दिखाई दिया। बतादें कि विगत 12 अप्रैल 2019 को अचानक विद्युत तार टूटने के बाद करेंट की चपेट में आने के कारण अशोक कुमार सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जिसके बाद नियमानुसार विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया के उपरांत चार लाख रुपये की राशि बतौर मुआवजा मृतक के आश्रित को दी गई है। मौके पर लेखा अधिकारी अनुज कुमार, कनीय लेखा सहायक रंजीत कुमार व कार्यपालक सहायक राकेश कुमार भट्ट के अलावा अन्य मौजूद थे।