ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
अगले तीन दिन बिहार में कोल्ड डे की चेतावनी, 1 फरवरी तक ऑरेंज व 2 फरवरी को येलो अलर्ट जारी
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2021 11:32:11 PM
अगले तीन दिन बिहार में कोल्ड डे की चेतावनी, 1 फरवरी तक ऑरेंज व 2 फरवरी को येलो अलर्ट जारी

पटना। बिहार में अगले तीन दिनों तक ठंढ़ से निजात के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए सूबे में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

 

मौसम विभाग ने 1 फरवरी तक ऑरेंज अलर्ट और 2 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किए हैं। वहीं शनिवार को बिहार में सबसे न्यूनतम तापमान गया में रिकार्ड किया गया है। गया में पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 4 फरवरी के बाद ही मौसम में कुछ सुधार होने के अनुमान हैं।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार  जारी अलर्ट के दौरान दो फरवरी तक अधिकांश जगहों पर मध्यम से घने कोहरे छाए रहेंगे।

यहां के वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवा के

प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। राज्य के अधिकतर 

हिसों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS