ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
समस्तीपुर : मछली विवाद को जांच करने पहुंचे मजिस्ट्रेट व पुलिस पर हमला, दर्जन भर लोग जख्मी
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2021 9:12:05 PM
समस्तीपुर : मछली विवाद को जांच करने पहुंचे मजिस्ट्रेट व पुलिस पर हमला, दर्जन भर लोग जख्मी

समस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में भैरसो गांव के विवादित तालाब मामले जांच करने पहुंची पुलिस बल पर ही हमला कर दिया गया। इसमें कई पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गया। 





घटना सोमवार दोपहर की बतायी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उक्त तालाब का पट्टा जिबुडीहली गाव के संजय मुखिया के नाम प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति द्वारा निर्गत किया गया था। परंतु जब मछली मारने की वारी आई तो ग्रामीणों ने पट्टा धारक को मछली मारने से जबरन रोक दिया। जिस मामले को लेकर संजय मुखिया ने थाने से शिकायत की। जांच को पहुंची सिंघिया पुलिस को महिलाओं ने वापस लौटा दिया। 




फिर मामला अनुमंडल पदाधिकारी के पास पहुँचा तो उनके द्वारा मजिस्ट्रेट को सोमवार को पुलिस बल के साथ भेजा गया। पुलिस बल के पहुंचते ही ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी करते हुए हमला कर दिया। जिसमे दर्जन भर लोग चोटिल हो गए। वही दो महिला पुलिस बल सहित पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस क्रम में ग्रामीणों द्वारा तीन झोपड़ी में भी आग लगा दिया गया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए स्थिति पर नियंत्रण किया। साथी ही सभी लोंगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। साथ ही स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS