ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बेतिया सरस्वती नगर की महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, सुगौली में किराए के मकान में मृत पाई गईं
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2021 11:00:00 PM
बेतिया सरस्वती नगर की महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, सुगौली में किराए के मकान में मृत पाई गईं

मोतिहारी। सुगौली मध्य विद्यालय के समीप संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। बताया गया है किराए के मकान में वे रविवार की सुबह मृत पाई गईं हैं। बताया गया है कि घटना के वक्त उक्त महिला के पति उनके साथ नहीं  थे। बाहर गए हुए थे।

पश्चिमी चम्पारण जिला मख्यालया बेतिया के सरस्वती नगर निवासी शिवकुमार की पत्नी निलम देवी सुगौली में किराए के मकान में रहती थी। मकान मालिक मो. इस्लाम ने पुलिस को सूचना दी कि किराएदार का दरवाजा 10 बजे तक नहीं खुला है। तब पुलिस ने कमरे से निलम देवी के शव को बरामद किया है। निलम देवी के पति शिवकुमार बाहर हैं। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजन को दे दी है।


जानकारी के अनुसार नप के वार्ड नं0 20 निवासी शिव कुमार अपनी पत्नी प0 चंपारण जिला के बेतिया सरस्वती नगर की नीलम देवी के साथ नप के मध्य विद्यालय सुगौली के समीप किराए के मकान में रहता थे।
 रविवार की सुबह करीब 10 बजे घर का दरवाजा नहीं खुला था। जिसको देख मकान मालिक मो. इस्लाम ने इसकी सूचना दी।  घटना की खबर आसपास फैल गई। मृतका का पति घर पर नहीं थे।

मृतका का बहनोई प्रकाश कुमार बहरा ने बताया कि मेरे मोबाइल पर शनिवार की रात्रि में मैसेज आया था। लेकिन, मोबाइल बंद रहने के चलते रात में उन्होंने उसे नहीं देखा। रविवार की सुबह जब उन्होंने मैसेज देखा तो वे सुगौली चले आए। उन्होंने सुगौली पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल, एएस आई हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में लोगों से विस्तृत जानकारी ली। जब कमरा को खोला गया तो महिला बेड पर मृत पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद करवाई की जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS