बिहार
मोतिहारी के ढेकहां में पुलिस पर हमला का आरोपी गिरफ्तार, मुफस्सिल पुलिस ने कहा- पिस्टल के साथ पकड़ाया
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2021 11:51:52 PMमोतिहारी। मुफस्सिल पुलिस ने ढेकहां गांव से हमला के आरोपी मिश्री लाल को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना पुलिस का कहना है कि मिश्री लाल को एक पिस्टल व गोली के साथ पकड़ा गया है। उसपर पुलिस पदाधिकारी पर हमला करने का आरोप है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया है कि मिश्री लाल ने तत्कालीन दारोगा मदन लाल गौड़ पर हमला का आरोपी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि 3 जुलाई 2019 को ढेकहां फकीरा टोला में मोहर लाल की हत्या हुई थी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर हमला किया गया था। जिसमें पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए थे। दारोगा मदन लाल गौड़ के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। इस हमले में 6 लोगों को नमजद व 40-45 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें से आज मिश्री लाल को गिरफ्तार किया गया है।
हमला करने वाले आरोपियों के नाम-
1. मिश्री लाल प्रसाद
2. वीरेन्द्र प्रसाद
3. व्यास प्रसाद
4. सोनू कुमार
5. मुकेश प्रसाद
6 भूषण कुमार के साथ 40-45 अन्य अज्ञात के विरूद्ध मामल दर्ज किया गया था।