ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
समस्तीपुर : कल्याणपुर में आलू खेत देखने जा रहे किसान की गोली मार कर दी हत्या
By Deshwani | Publish Date: 31/12/2020 8:18:59 PM
समस्तीपुर : कल्याणपुर में आलू खेत देखने जा रहे किसान की गोली मार कर दी हत्या

समस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर में अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नही है। जिसके कारण बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक बड़ी घटना को अंजाम दे रहा है। जिसके कारण अब लोंगो को दिन के उजाले में भी निकलने में डर सताने लगा है। समस्तीपुर पुलिस के लाख दावों के बीच अपराधियों द्वारा दिन दहाड़े एक के बाद एक आपराधिक घटना को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है। सरायरंजन में बैंक लूट, पोल्ट्रीफार्म संचालक की हत्या, ताजपुर में लूट सहित अन्य घटनाओं को पुलिस सुलझा भी नही पाई थी। इसी बीच गुरुवार को कल्याणपुर थाना क्षेत्र में  दिन दहाड़े एक किसान की गोली मार हत्या कर दी गयी। घटना थाना क्षेत्र के रामपुरा ढाला के पास  एक आम के बगीचे के नजदीक हुई है।





मृतक युवा किसान की पहचान गोपालपुर गांव निवासी राम स्वार्थ महतो के 26 वर्षीय पुत्र देवीलाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि देवीलाल गुरुवार को अपनी कार से खेत मे आलू की फसल देखने गया था। इसी दौरान घटनास्थल के पास पूर्व से घात लगाए चार पांच अपराधियों से किसी बात को लेकर बहस हो गयी और अपराधियों ने देवीलाल को गोली मार दी। 




गोली लगते ही देवीलाल जख्मी होकर वही गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। फिर उसे इलाज के डॉक्टरों के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोंगो ने शव के साथ गोपालपुर चौक के पास सड़क जाम कर दिया। साथ ही सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस को भी काफी फजीहत झेलनी पड़ी। वही जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इधर, ग्रामीणों ने एक बदमाश को अपने कब्जे में ले लिया, जिसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बदमाश को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखा भी बरामद किया है। इधर, जाम स्थल पर डीएसपी, बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों के काफी प्रयास के बाद यातायात बहाल किया जा सका। वही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS