भीषण ठंड को देखते हुए लगातार कंबल वितरण कर जरूरमंदो की हो रही सहायता, कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति की रहे उपस्थित
मोतिहारी। वर्तमान समय में बढ़ रहे भीषण ठंड को देखते हुए रोटरेक्ट क्लब महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सदस्यों के द्वारा लगातार गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच में कम्बल का वितरण किया जा रहा है।
गुरुवार को क्लब के सदस्यों द्वारा भी शहर के विभिन्न स्थानों से जरूरतमंद, गरीब लोगों को जिला स्कूल स्थित चाणक्य परिसर में एकत्रित कर कंबल का वितरण किया गया।
कंबल वितरण के दौरान कुल 50 कंबलों का वितरण किया गया। ताकि भीषण ठंड से उन सभी लोगों को बचाया जा सके जो समाज के मुख्यधारा से जुड़े हुए नहीं हैं और बहुत ही मुश्किल से अपना जीवन यापन करते हैं।
इस परोपकार के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविधालय के कुलपति माननीय प्रो. संजीव कुमार शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष ई.हर्षवर्धन सिंह के द्वारा की गयी, जिसमें उन्होंने क्लब द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। वहीं आगे भी समाज के लिए ऐसा नेक काम क्लब द्वारा किए जाने की बात कही।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने रोटरेक्ट क्लब के काम की सरहाना भी की, और उन्होंने क्लब के सदस्यों को उनके आगामी कार्यों के लिए भी शुभकामनाएं दी।
कंबल वितरण योजना को सफल बनाने के लिए क्लब के अध्यक्ष ईं हर्षवर्धन सिंह, सचिव विकास कुमार, पूर्व रोटरी असिस्टेंट गवर्नर (जोन 5) महेश प्रसाद सिन्हा, रोटरी प्रेसिडेंट इलेक्टेड विकास कुमार एवं क्लब के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।