ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बेतिया: सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा- किसान बील किसी भी हालत में किसानों के लिए हानिकारक नहीं है
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2020 8:56:50 PM
बेतिया: सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा- किसान बील किसी भी हालत में किसानों के लिए हानिकारक नहीं है

बेतिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह प.चंपारण के सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा है कि किसान बिल किसी भी हालत में किसानों के लिए हानिकारक नहीं है। कुछ माफिया तत्व अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने के लिए किसान बील का विरोध कर किसानों को बरगला रहे है।

वे आज जिले केचनपटिया एवं नौतन विधानसभा क्षेत्र में किसान चैपाल सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 

चनपटिया विधानसभा स्तरीय किसान चैपाल सह भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन सिंगाछापर स्थित उत्सव भवन में किया गया। इस चैपाल का उद्घाटन डॉ संजय जायसवाल, विधायक उमाकान्त सिंह एवं जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ ने संयुक्त रूप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 





डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि किसानों के लिए बनाए गए कानून पर विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में कानून बनाया गया है। इस कानून में किसानों को आजादी दी गई है। वही विधायक उमाकान्त सिंह ने कृषि बिल का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। यह कोई एक दिन में कानून नहीं बना। बल्कि पिछले डेढ़ दशक से इस पर विचार-विमर्श चल रहा था। उन्होंने कहा कि विकास के लिए प्रतिनिधि का उर्जावान होना जरुरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना तिवारी ने किया तो वही संचालन फुनि राय ने किया।कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मत मिलनेवाले बुथों के बुथ अध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर विरेश्वर राय, शिवकुमार ओझा, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश आजाद, डॉ वतन केशरी, अनिल गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद, कृष्णा पासवान, चंद्रमोहन प्रसाद, बीरेंद्र माँझी, विभय रंजन चैबे, रामप्रवेश सिंह आदि शामिल रहें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS