ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी में कोटवा के सरेह में दो लोगों को घायल करने के बाद तेंदुआ घुसा एक घर में, घरवालों ने छत पर ली शरण, वाल्मीकिनगर से आ रही रेस्क्यू टीम
By Deshwani | Publish Date: 28/11/2020 11:00:00 PM
मोतिहारी में कोटवा के सरेह में दो लोगों को घायल करने के बाद तेंदुआ घुसा एक घर में, घरवालों ने छत पर ली शरण, वाल्मीकिनगर से आ रही रेस्क्यू टीम

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के कोटवा थाना क्षेत्र के मछरगांवा में एक घर में तेंदुआ घुस गया है। जहां घरवालों ने छत पर शरण ली है। गांव में दहशत को माहौल बन गया है। थ्रिल भी है। डर और उत्सुकता  के मिलेजुले माहौल में लोग रतजगा कर रहे है। भय के माहौल में यह जानने को इच्छुक हैं कि अब क्या होगा। भय यह कि उक्त तेंदुए ने आज दिन में खेत में काम कर रहे दो लोगों को घायल कर दिया है। फिर इस घर के दो लोगों को घालय कर दिया है। लोगों ने उक्त घर को बाहर से लॉक कर दिया है। तेंदुआ तो अब कैद हो चुका है और छत पर शरण लिए लोग भी अब सुक्षित हैं। अब लोगों में उत्सुकता है कि आगे क्या होगा। तेंदुआ कैसे पकड़ा जाएगा।


 जिसघर में उक्त तेंदुए ने घरवालों को छत पर शरण लेने को मजबूर को कर दिया है। उसघर को गांव वाले टकटकी लगाए हुए है। उत्सुकता है कि इसके बाद क्या होगा। गांववालों को कानोंकान यह खबर हो गई है कि पश्चिमी चम्पारण के वाल्मीकीनगर से वन विभाग की टीम आ रही है। टीम अपने साथ पिंजड़ा व जाली सहित कई चीजों को ला रही है। सबसे नई चीज होगी ट्रैंक्यूलर गन जिससे शूट कर तेंदुए को बेहोश किया जाएगा।  इधर देर शाम को कोटवा थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने एक अच्छी खबर दी है। बताया है कि छत पर शरण लिए घर वालों को बाहर की तरफ से नीचे उतार लिया गया है।


गांव में काफी तनाव का माहौल है। गांव के लोग रतजगा कर रहे हैं। इंतजार वाल्मीकि नगर से वनविभाग के पदाधिकारियों के आने का। रेस्क्यू टीम आएगी। उसे ट्रैंक्यूलर गन से से मारकर तेंदुए को बेहोश करेंगे और फिर उसे अपने कब्जे में ले लेंगे।


 जंगल से भटककर पहुंचा पूर्वी चम्पारण के कोटवा में पहुंचे एक तेंदुए ने चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पहले तो उक्त तेंदुए ने सरेह में घास काट रहे दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर गांव के रिहायसी इलाके में घुस गया। उसके बाद वह गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानदार कारी साह के घर में घुस गया। दुकानदार के घर में भी महिला सहित दो लोगों को घायल कर दिया। अब वे लोग घर की छत पर शरण ले रखी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगावां में जंगलों से भटककर पहुंचे तेंदुआ ने दो लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। दोनों घायल गांव के बगल की झाड़ी में लकड़ी काटने गए थे, जहां तेंदुआ पहले से छुपा हुआ था। दोनों घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। घटना के संबंध में घायल बुच्चा मांझी ने बताया कि घर के बगल में झाड़ी है वहीं मूंज (एक प्रकार की घास) काटने गए थे।

 

इसी दौरान अचानक से झाड़ी में छुपे तेंदुआ ने हमला कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह वहां से निकल कर भागा। तब तक ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान पुनः ग्रामीण बासठ पासवान पर हमला कर उनके बांह से मांस निकाल लिया। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ फिर से उसी झाड़ी में जा छुपा है। तेंदुआ आने की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष राजीव कुमार, सीओ इन्द्रासन साह और वन विभाग के अधिकारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

 

हालांकि, सभी लोग अभी डीएफओ की टीम का इंतजार कर रहे हैं, जो तेंदुआ को पकड़ सके। वही गांव में तेंदुआ के आ जाने से ग्रामीण काफी डरे हुए है। आश्चर्य यह कि बार-बार सूचना देने के बाद भी वन प्रमंडल पदाधिकारी खुद संध्या 6 बजे भी उक्त स्थल पर नहीं पहुंच सके थे। इधर मिली जानकारी के अनुसार लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। लोग उक्त झाड़ी में ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं और पटाखे भी फोड़ रहे हैं।

समाचार लिखे जाने तक तेंदुआ झाड़ी से निकल एक आवासीय घर में घुस गया है। बाहर से उक्त घर को बंद कर दिया गया है। घर का पूरा परिवार छत पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।


तेंदुआ वाले इलाके में आवाजाही पर लगी रही रोक

जिस इलाके में तेंदुआ पहुंचा है वहां दो लोगों पर हमला होने के बाद पुलिस प्रशासन ने लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। बताया जाता है कि तेंदुआ झाड़ी से निकलकर एक आवासीय घर में घुस गया है। यह संयोग की बात है कि घर के लोग छत पर चले गए हैं और नीचे तेंदुआ ने अपना बसेरा बना लिया है। छत पर गए घरवालों की स्थिति काफी असहज हो गई है। उनका दैनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्हें सारा काम छत पर ही करना पड़ रहा है। एक तरह से तेंदुआ ने उन्हें उपर बंधक बना लिया है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि उन्हें छत पर ही हरसंभव सुविधा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही तेंदुआ को पकड़ लिया जाएगा।

वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रभाकर झा का कहना है कि

सूचना मिलने के साथ ही वन विभाग की टीम वहां पहंच गई है। बीस वन कर्मियों की टीम वहां दोबारा भेजी गई है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए बेतिया से पिंजड़ा, चिकित्सक, टैंक्यूलर गन आदि मंगाए जा रहे हैं। तबतक एहतियातन जो भी कार्रवाई संभव होती है वह की जा रही है। किसी को घबड़ाने की जरूरत नहीं है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS