बिहार
मोतिहारी सदर अस्पताल कैदी वार्ड में भर्ती वाहन लूटकांड का आरोपी खिड़की तोड़ हुआ फरार, एक हवलदार व चार पुलिसकर्मी निलंबित
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2020 11:03:17 PMमोतिहारी सदर अस्पताल कैदी वार्ड की टूटी खिड़की। फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। सदर अस्पताल स्थित कैदी वार्ड की खिड़की तोड़कर कैदी के भाग गया है। कैदी तो रविवार की रात में ही फरार हुआ। लिहाजा सोमवार को जब उक्त कैदी के फरार होने जानकारी हुई। तो पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय हो गया।
वहीं एसपी नवीन चन्द्र झा ने सख्त एक्शन लेते हुए। उक्त कैदी की अभिरक्षा में लगे एक जमादार व चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कैदी घोड़ासहन के अमरिया गांव निवासी अरुण सहनी था। पुलिस का कहना है कि उसके विरूद्ध कई थानों में वाहन लूट व अर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई थानों की पुलिस संभावित ठिकानों पर रेड कर रही है।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मी-
1. हवलदार रामकुमार ठाकुर
2. सिपाही रंजीत कुमार
3. सिपाही राजेश पासवान
4. अजय मारंडी
5. जोसवा मुर्मू
डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया है कि कैदी 22 वर्षीय अरुण सहनी इसी साल फरवरी में आर्म्स के साथ वाहन लूट कांड में पताही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में बंद था। बीते 12 सितंबर को वह सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती था। बीती रात मौका पाकर उसने खिड़की काट दी। फिर वह फरार हो गया। उसके विरुद्ध घोड़ासहन, लखौरा, जितना व महुआवा सहित कई थानों में वाहन लूट व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।