ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी: गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर आज भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2020 9:07:00 PM
मोतिहारी: गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर आज भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई

मोतिहारी गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर आज भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रहीं।वे भाजपा की प्रभावी नेता थीं। भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी संवेदना प्रकट की।

       
 
 
 
मोतिहारी विधायक सह पूर्व कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि मृदुला सिन्हा जी जनसंघ काल से राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ी रहीं।वह एक कुशल लेखिका थीं, जिन्होंने संस्कृति के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
         
 
 
 
 
जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना ने कहा कि मृदुला जी बेहद सौम्य स्वभाव की एक दूरदर्शी राजनेता के साथ एक सशक्त लेखिका और सृजनधर्मी थीं।एक लेखक जब राजनीति में दखल देता है तब विकास,सृजन और सौहार्द को गति और नया आयाम मिलता है।हम सब उनके निधन से मर्माहत हैं।
         
 
 
 
 
उक्त अवसर पर जिला महामंत्री द्वय डॉ०लालबाबू प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,पुतुल पाठक,जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद,जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा, अरुण शर्मा,पूनम श्रीवास्तव, पुतुल प्रिया,विनय कृष्ण,सन्नी सिंह,पवन कुमार सिंह,प्रवीण सिंह,विशाल सिंह,चंदन सिंह,राकेश सिंह,अभिषेक सिंह,विक्की तिवारी,कुंदन कुमार,गुड्डू सिंह,रामेश्वर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS