ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
चित्रगुप्त पूजा के साथ-साथ गोवर्धन पूजा संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2020 11:16:54 PM
चित्रगुप्त पूजा के साथ-साथ गोवर्धन पूजा संपन्न

अमित कुमार गुड्डुु की रिपोर्ट।

मोतिहारी। राजा बाजार स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थित श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 11 बजे पूजा किया गया एवं संध्या में सामुहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के गण्यमान्य लोगों के अलावे चित्रांश परिवार के लोगों ने महाप्रसाद भी ग्रहण किये। यजमान के रूप में श्री गौरीशंकर श्रीवास्तव उपस्थित थे। श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के श्री रविभूषण श्रीवास्तव (उपसभापति नगर परिषद) मोतिहारी, डॉ. नवीन दास, टुनटुन श्रीवास्तव, पीयूष रंजन, शब्लू श्रीवास्तव, गिरधारी श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, शेखर श्रीवास्तव, आशीष रंजन, अजीत श्रीवास्तव, विजय सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, मुकुलभूषण श्रीवास्तव, मोनु, गोलु, सन्नी, विशु, प्रियेराज,शोभित, केशु, रिशु,मोली,लक्ष के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 

 
गोवर्धन पूजा, जिसमें बहन भाई के लिए लंबी उम्र की दुआ मांगती है, पारंपरिक वेशभूषा में पहले भाई को मारती है, फिर जिंदा करती है। गीत मंगल गाकर इस त्यौहार को मनाया जाता है। उसके बाद कायस्थ लोग अपने कुल देवता का पूजन करते हैं। पूरे संसार का लेखा-जोखा रखने वाले श्री चित्रगुप्त महाराज की विधि पूर्वक पूजा होती है। गीत मंगल गाते-गाते रक्षा सूत्र का निर्माण होता है। वहीं भाई की कलाई में बहन द्वारा सूत्र बांधा जाता है। और भाई की लंबी उम्र की दुआ मांगी जाती है, भाई अपने यथाशक्ति दान देकर बहन से आशीर्वाद प्राप्त करता है।

 
विवेकानंद पार्क में चित्रगुप्त पूजा के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जहां चित्रांश बंधुओं के अलावा शुभचिंतक, मित्रगण उपस्थित हुए और महाभोज सह मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। चित्रगुप्त पूजा सह महाभोज मिलन समारोह का यह पहला वर्ष  है। शुरुआत हुई आगे हर वर्ष यह करने का संकल्प लिया गया।
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS