बिहार
पारंपरिक वेशभूषा में व रंगोली बनाकर मनी दीपावली, घरौंदे के साथ खेलते दिखे बच्चे
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2020 10:03:15 PMअमित कुमार गुड्डू की रिपोर्ट।
पूर्णा काल के बीच आज बिहार की सबसे सुंदर दीवार दीपावली, दीपों का त्यौहार बड़ा धूम-धाम से मना। परंपराओं के हिसाब से श्री रामचंद्र जी लंका से विजई पाकर अयोध्या नगरी वापस हुए थे। इसी उपलक्ष्य में अयोध्यावासी ने उनके स्वागत के लिए दीप जलाकर पूजन वंदन कर उनका अभिनंदन किया था। और उसी परंपरा को सनातन धर्म में हम सभी लोग आज भी मानते हुए आ रहे हैं।
दीपों के त्योहार को मनाते आ रहे हैं, यह मानना है कि हम साल भर में किए हुए कार्य की समीक्षा करते हैं। रिद्धि सिद्धि लक्ष्मी की पूजन करते हैं और अपने घर की साफ सफाई करके भगवान के आगमन के लिए प्रार्थना करते हैं। कुछ बच्चे पटाखें छोड़ते हैं, मनोरंजन करते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि दूरदराज काम करने वाले जो भी लोग हैं, कम से कम एक बार अपने घर दिवाली और छठ पूजा में जरूर आना चाहते हैं। एक दूसरे को बधाई देते हुए आज संपन्न हुआ दीपों का त्योहार दीपावली।