बिहार
रक्सौल: स्मैक सहित महिला तस्कर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2020 10:35:39 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय बड़ा परेउवा नेपाली स्टेशन मुहल्ला वार्ड नम्बंर एक में बुधवार को रात्रि डीएसपी के नेतृत्व में हरैया पुलिस ने छापेमारी करके एक महिला स्मैक तस्कर रेशमा खातुन उर्फ लाली को दो सौ साठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।इसकी पुष्टी आज डीएसपी श्री कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी जब महिला तस्कर स्मैक लेकर अपने घर आयी थी। हरैया थानाध्यक्ष के साथ पुलिस बल ने घर की घेराबंदी कर घर की तलाशी ली। पुलिस नेत्रबताया कि रेशमा की शरीर से एव घर मे रखे तीन प्लास्टिक के डब्बे के तलाशी में स्मैक बरामद हुआ। स्मैक बरामद होते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि बरामद स्मैक का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग तीस लाख आँका जा रहा है। गिरफ्तार महिला तस्कर रेशमा ने पुलिस को बताया कि शहर के निवासी विजय साह नामक माफिया से वह स्मैक खरीद कर लायी थी व घर पर ही बेचने का काम करती थी।हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में रेशमा खातून व विजय साह के बिरूद्ब एक एफआईआर दर्ज कर बरामद स्मैक को जब्त कर लिया गया है।