बिहार
समस्तीपुर : दस में से जनता ने एनडीए व महागठबंधन को दिया बराबर सीट
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2020 11:56:38 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले की जनता ने एनडीए व महागठबंधन ने पांच पांच बराबर सीट दी है। दस में से दो बीजेपी, जदयू ने तीन, राजद ने चार व सीपीएम को एक सीट पर विजयी मिली। मोहिउद्दीननगर से बीजेपी के राजेश कुमार सिंह ने राजद के निवर्तमान विधायक इज्या यादव को पराजित किया। सरायरंजन से विस अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने राजद के अरबिंद कुमार सहनी को पराजित किया। रोसड़ा सुरक्षित क्षेत्र से बीजेपी के वीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस के नरेंद्र कुमार विकल को 35 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
वारिसनगर से जदयू विधायक अशोक कुमार ने माले के फूलबाबू सिंह को लगभग 13 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। समस्तीपुर विधानसभा के राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जदयू के पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को पराजित कर जीत हासिल की। कल्याणपुर सुरक्षित से सूबे के योजना विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने माले प्रत्याशी रंजीत कुमार राम को हराकर विजयी हुए। उजियारपुर से राजद के निवर्तमान विधायक आलोक कुमार मेहता ने बीजेपी के प्रत्याशी शील कुमार राय को पराजित किया। मोरवा विधानसभा से राजद के रणविजय साहू ने जदयू के निवर्तमान विधायक विद्यासागर सिंह निषाद को पराजित किया। हसनपुर से राजद के तेज प्रताप यादव ने जदयू के निवर्तमान विधायक राज कुमार राय को हराया। विभुतिपुर में सीपीएम के अजय कुमार ने जदयू के निवर्तमान विधायक राम बालक सिंह को लगभग 40 हजार मतों से पराजित किया।