बिहार
समस्तीपुर : महिला ने अपने बच्चों के साथ की खुदकुशी, एक की बची जान
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2020 7:55:57 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो-दो बच्चों के साथ फंदे से झूल गयी। घटना में मां के साथ एक बेटे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। संयोग से दूसरे बच्चे की जान बच गयी। मृतक विद्यापतिनगर थाना के साहिट पंचायत के वार्ड दस के निवासी नरेश चौरसिया की पत्नी रेणु देवी एवं उसके पुत्र मधुर कुमार है। जबकि सत्यम कुमार की जान बच गयी है। घटना के पीछे आर्थिक तंगी बतायी जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस घटना स्थल प पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर समस्तीपुर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रेणु देवी के पति नरेश चौरसिया कुछ दिनों से विक्षिप्त थे। जिसके कारण उसके समक्ष आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गयी। रेणु देवी ने अपने आंगन में ही आम के पेड़ से दोनों बच्चों को फंदे से लटका दिया और फिर स्वयं फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है। घटना में सत्यम के चिल्लाने पर आसपास केलोगों को इसकी जानकारी मिली। फिर लोगों ने सत्यम को उतारा। वहीं महिला व उसके एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इधर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।