ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
EVM में बंद नेताओं का भविष्य, छिट-पुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण मतदान
By Deshwani | Publish Date: 7/11/2020 8:52:32 PM
EVM में बंद नेताओं का भविष्य, छिट-पुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण मतदान

 अमित कुमार (गुड्डू) की रिपोर्ट।

मोतिहारी। ईवीएम में बंद नेताओं का भविष्य। जनता ने चुन लिया अपना नेता। पूर्वी चंपारण छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदाताओं में उत्साह था अपने क्षेत्र के नेता को चुनने का, पूर्वी चंपारण के 6 विधानसभा का चुनाव आज संपन्न हुआ। प्रशासन की चुस्ती फुर्ती की वजह से कहीं कोई अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं मिली।
 
आदर्श मतदान केंद्र मंगल सेमिनरी उच्च विद्यालय विधानसभा -118,119,120
 

मतदान करके बाहर निकलते हुए डॉ आशुतोष शरण, जसवीर शरण अपने परिवार के साथ।

 
कोरोना काल में हो रहे विधानसभा का चुनाव में लगभग सभी बूथों पर कोविड-19 को ध्यान में रखकर चुनाव कराया गया। भारत सरकार के गाइड लाइन के अनुसार जिला प्रशासन के आदेश पर लगभग हर बूथ पर आशा कार्यकर्ताओं को बुखार चेक करने और सैनिटाइजर के साथ-साथ हैंड ग्लब्स की व्यवस्था भी कराई गई थी। राज्य सरकार की तरफ से जिला प्रशासन के आदेश का पालन भी कराया गया।

 
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के आदेशानुसार आने वाले सभी मतदाताओं का विधिपूर्वक जांच करने के बाद ही कराया गया।

 
नगर कोतवाल गौरी कुमारी सुरक्षा का जायजा लेते हुए

 
किसे अपना मत देना है, जनता लगभग तय कर चुकी थी। शुरू से यह होता आया है, चुनाव खत्म होते लगभग पता चल जाता था। लेकिन इस बार जनता ने नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है, उन्हें अपने मत का वैल्यू बता दिया है।
 

आज होने वाले 6 विधानसभा में ढाका, चिरैया, सुगौली, रक्सौल, नरकटिया, और मोतिहारी जिला मुख्यालय का चुनाव हुआ। आज होने वाले सभी विधानसभा में पहले से चार सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पक्ष में और 2 सीट महागठबंधन के पक्ष में रहा है। वैसे 2015 में महागठबंधन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू साथ में थी जो इस बार अलग है।
बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार, मोतिहारी विधानसभा के उम्मीदवार हैं। यह सीट एनडीए के लिए प्रतिष्ठा का सीट है।  
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरसौला, बूथ संख्या 20-21, मोतिहारी देहात, बरवा लखौरा
 
किसी-किसी विधानसभा में थर्ड फ्रंट के उम्मीदवार और कहीं-कहीं अपनी ही पार्टी के बागी उम्मीदवारों से मुख्य पाटीं के प्रत्याशियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जनता होशियार है, अपना मत किसे देना है, उसे पता है।
 
आज हो रहे विधानसभा चुनाव में जिले में 88 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। आज के मतदान में 4369 इवीएम मशीन लगाए गए हैं, 1781000 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। जहां 21 ढाका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष वोटरों की संख्या 167073 है वहीं महिला वोटरों की संख्या 149000, 753 थर्ड जेंडर वोटर है। 20 चिरैया विधानसभा में पुरुष वोटरों की संख्या 156125, महिला वोटरों की संख्या 136183,वहीं थर्ड जेंडर वोटर 11 है।
राजकीय उच्च विद्यालय परसा पठान पट्टी, 12-नरकटिया विधानसभा में मतदान का प्रयोग करते ग्रामीण, बूथ संख्या 59-60
 
नरकटिया विधानसभा 12 में पुरुष मतदाता की संख्या 152291, महिला मतदाताओं की संख्या 133105 वहीं थर्ड जेंडर यहां चार हैं। 11 सुगौली विधानसभा में पुरुष मतदाता 152291 तो पुरुष मतदाता 135105 वहीं थर्ड जेंडर 4 है। 10 रक्सौल विधानसभा  में पुरुष की संख्या एक लाख 47 हजार 88 तो महिला वोटरों की संख्या एक लाख 28 हजार 28 वहीं थर्ड जेंडर 9 हैं।
 
पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी 19 विधानसभा में वोटरों की संख्या पुरुष- 135133 और महिला मतदाता -131306 वहीं थर्ड जेंडर दो है। 
 
आज होने वाले चुनाव में भारत नेपाल सीमा से सटे विधानसभा में मतदान हुआ। जिसमें दोनों देश के सुरक्षाकर्मी मुस्तैद दिखे और साथ ही नेपाल में रहने वाले वोटरों को अपना पहचान पत्र दिखाकर भारत आने के लिए अनुमति प्रदान की ताकि वह अपना वोट दे सके।
12 नरकटिया विधानसाभ, बूथ संख्या -4, गनी मोहम्मद राजकीय मध्य विद्यालय जटवा उर्दू पर इंफ्रारेड से जांच करती आशा कार्यकत्ता।
 
इस चुनाव में दिलचस्प बात यह है कि पहली बार अपना मतदान का प्रयोग करने के लिए ढाका में 8733, चिरैया में 6588 मोतिहारी विधानसभा में 5712 नरकटिया विधानसभा में 4884 रक्सौल में 4461 तो सुगौली में 5988 नए मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।
 
नए मतदाताओं के जोश को देखकर प्रत्याशी भी असमंजस में रहे चारों ओर चर्चा यही है कि यह युवा जिस ओर चलेगा, जनता उसी और चलेगी। अबतक हुए मतदान के हिसाब से लगभग 56% मतदान पूर्वी चंपारण में होने की आशा है।
 
11 सुगौली विधानसभा, उत्तरी मानसिंघा राजकीय उच्च माध्य विद्यालय खोढा के बूथ संख्या 55 पर मतदान का प्रयोग करने जा रहा दिव्यांग संजय कुमार।
 
 
जिला पुलिस के साथ-साथ, बिहार पुलिस के जवान बाहर से बुलाए गए थे। और सशस्त्र बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस की मुस्तैदी से चुनाव संपन्न कराने में प्रतिबद्ध दिखी।

 
नगर में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधिक्षक नवीन चंद्र झा, सदर एसडीएम, सदर डीएसपी, एएसपी, गश्ती दल के साथ पूरे चंपारण का भ्रमण किए और शांति व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं नगर कोतवाल गौरी कुमारी, सब इंस्पेक्टर सुनिल कुमार सिंह और महिला पुलिस कर्मियों के साथ नगर में शांति व्यवस्था के लिए दल-बल के साथ मार्च किया। 
 
 
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS