बिहार
पुलिस दबिश पर अंबिकानगर व्यवसायी मनोज सिंह हत्याकांड के एक आरोपी ने किया मोतिहारी कोर्ट में सरेण्डर
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2020 11:00:00 PMमोतिहारी। शहर के अंबिका नगर में हुए व्यवसायी मनोज सिंह की हत्याकांड के एक आरोपी ने शुक्रवार को मोतिहारी की अदालत में सरेंडर किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी रघुनाथपुर के वार्ड-3 का निवासी छोटू है। बताया कि पुलिस पुलिस दबिश के कारण उसने न्यायालय में समर्पण किया है।
इस हत्या कांड का कथित लाइनर रघुनाथपुर वार्ड-1 निवासी शाहिद को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद के स्वीकारोक्ति बयान पर ही छोटू का नाम इस हत्याकांड के आरोपी के रूप में सामने आया था।
इधर सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता का कहना है कि पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित अंबिकानगर मे बीते 10 अक्टूबर की सुबह मोटर पार्टस व्यवसायी मनोज कुमार सिंह की हत्या गोलीमारकर की गई थी। सीसीटी के फुटेज में लाल रंग की अपाची दिख रही है। जिसे छोटू ड्राइव कर रहा था। बताया गया है कि बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने ही मनोज सिंह की हत्या गोलीमार कर की थी।