ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोदी के हाथ में देश और नीतीश के हाथ में प्रदेश सुरक्षित - नित्यानंद राय
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2020 10:23:58 PM
मोदी के हाथ में देश और नीतीश के हाथ में प्रदेश सुरक्षित - नित्यानंद राय

अमित कुमार (गुड्डू) की रिपोर्ट।

सुगौली। 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सुगौली रघुनाथपुर हाई स्कूल के मैदान में गुरुवार को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का आगमन हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा गांव गांव गरीब किसान को मुफ्त अनाज और उनके अकाउंट में पैसा भेजने व किसान योजना के अंतर्गत सभी किसानों को सुविधा मुहैया कराने के संबंध में जानकारी दी गई। गरीब परिवारों को योजना के बारे में बता कर रामचंद्र साहनी के चुनाव निशान पर बटन दबाने की अपील की गई। 

 
 
सुबह से अपने चहेते नेता को देखने सुनने के लिए बहुत भीड़ उपस्थित थी। धूप के बावजूद हजारों की संख्या में जनता अपने लोकप्रिय नेता को देखने और सुनने के लिए उम्र पड़े थे।
 
कार्यक्रम की शुरुआत 11:30 बजे शुरू हो गई। मंच संचालन राम इकबाल प्रसाद ने किया। उसके बाद विकास शर्मा ने संचालन कर प्रखंड के नेताओं से भाषण कराया। कुछ समय तक सभा का संचालन मुरारी पांडे ने भी किया। सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक सेल के जिला के पूर्व अध्यक्ष नईम खान ने अपने संबोधन में क्षेत्र के लिए जरूरी रामचंद्र साहनी को बताया और उनको जिताने की अपील की।
 
सभा में छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पांडे  भी उपस्थित थे। नित्यानंद राय ने अपने कुल के लोगों को आह्वान करते हुए कृष्ण की संज्ञा दी। महाभारत में जो सच का साथ देना था तो श्रीकृष्ण ने पांडवों का साथ देकर अपने कुल की लाज बचाई।
 
कहा- आप सभी से आग्रह है कि भटके नहीं आज आप के कुल का लड़का भारत सरकार में गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहा है। बिचौलिए का जमाना चला गया। अब गरीब का पैसा सीधे उसके अकाउंट में जा रहा है। इसलिए नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत कर आप अपना एक-एक कीमती वोट नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दे। जन-धन योजना, गरीब महिलाओं को गैस की सुविधा, गांव में लड़कियों को साइकिल की सुविधा, नल-जल योजना सरकार की उपलब्धि रही।
 
 

वहीं क्षेत्र के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने अपने द्वारा किए हुए कार्यों की उपलब्धता बताई और जनता से अपील करते हुए कहा कि कमल के बदले इस बार नाव निशान पर बटन दबाकर रामचंद्र साहनी को जिताए, हम लोगों की इज्जत का सवाल है। 

अब बारी थी दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और पूर्वी दिल्ली के लोकप्रिय सांसद सीनियर स्टार भोजपुरी गायक श्री मनोज तिवारी मृदुल का, जिनके संबोधन के शुरू होते ही पूरे सभा में जोरदार तालियों से उनका स्वागत हुआ और उन्होंने भी भोजपुरिया अंदाज में माता-बहन भाई लोग तहरा बीच में तोहर मनोज भाई आइल बा। छठ गीत के माध्यम से सरकार की उपलब्धता बताई। गाना गाकर सभा के लोगों का खूब मनोरंजन किया।

 
बीच-बीच में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धता बताए और बिहार सरकार भारत सरकार दिल्ली में बैठे हुए नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बात करते-करते दर्शकों से रूबरू हुए। उपस्थित लोगों ने भी उनकी हर बात में हां में हां मिलाई और हाथ उठा के समर्थन दिया। 

 
 
मनोज तिवारी ने बताया कि जो पुलवामा में अटैक हुआ तो हमारे विपक्षी हमसे जवाब पूछ रहे थे कि उनका सबूत लाओ। पाकिस्तान ने खुद उनका जवाब दे दिया और वह लोग आज छुपे बैठे हैं। बिहार के सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई, यह कांग्रेसी सरकार महाराष्ट्र की सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और जो कोई कार्रवाई करने वाले लोग हैं उनको पकड़ कर जेल में डाल रही है। आपातकाल की स्थिति महाराष्ट्र में हो गई है। पहले के बिहार और अभी के बिहार में अंतर है, इसको सोचने की जरूरत है। 

 
 
आज देश कितना शांतिपूर्ण स्थिति में चल रहा है। यह बात सत्य है कि कुछ काम हुआ नहीं है, वह होगा आप, अपना सहयोग दें। अपना मतदान एनडीए के पक्ष में देकर नरेंद्र मोदी के विजन को सहयोग करें। सभा में बिहार प्रदेश के भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चंद्र किशोर मिश्रा जी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश के नेता श्री अखिलेश गुप्ता जी, श्री ओम प्रकाश सिंह जी, प्रखंड वार्ड मंडल अध्यक्ष और भारी जनता उपस्थित रहे।

 
 
मनोज तिवारी ने अपने भाषण में कहा कि उनकी सरकार इस बार आएगी तो कोटा राजस्थान में जो बिहार का पैसा जाता है, हम लोग बिहार में एजुकेशन हब की स्थापना करेंगे।
क्योंकि कोटा में पढ़ने वाले और पढ़ाने वाले दोनों बिहारी हैं, तो फिर बिहार का पैसा दूसरे प्रदेश में क्यों जाएगा। शिक्षा, सड़क, घर-घर बिजली पहुंची, आज गांव-गांव रोशन है, इसको याद करें और अपना मत सरकार को दें।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपने भाषण में कहा कि शितलपुर ढाला का निर्माण कराया, बनसप्ति माई के पास इंडियन ऑयल का, सेमरा अमलेखगंज पाइप लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
 
हिंदुस्तान पेट्रोलियम का गैस प्लांट जो सुगौली के पास ही हरसिद्धि में लगा है, भारत सरकार की अनेकों योजनाएं चंपारण में लाने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार आप का विकास कराएगी। इसलिए भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं देना है, और प्रतिष्ठा की सीट सुगौली को जिताना है।
 
तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के समाप्ति पर अंतिम चरण में सभा को संबाेधित करते हुए नेतागण ने उक्त बाते कही। आज से चुनाव प्रचार का अंत हो जाएगा। 

 
कोरोना काल में भारत सरकार ने गरीबों का ख्याल रखा और गरीबों को चावल और गेहूं चना छठ पूजा तक उपलब्ध कराई। चावल दिया खरना में खीर बनाने के लिए, गेहूं दिया ठेकुआ बनाने के लिए। नित्यानंद राय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था।
 
बिहार पुलिस के साथ-साथ सेंट्रल पुलिस की बटालियन भी पुलिस ड्यूटी में लगी हुई थी। सीआरपीएफ महिला जवान एंबुलेंस अग्निशामक सेवा की टीम भी लगी हुई थी। जनता में काफी उत्साह था, क्षेत्र के लोगों को आज की सभा का असर दिखने का आसार है।
 
 
प्रत्याशी रामचंद्र सहनी ने सभा को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की जनको का आभार व्यक्त किया साथ ही सभी प्रखंड गांव के भाजपा नेताओं को धन्यवाद दिया। इस क्षेत्र को तीन बार प्रतिनिधित्व किया है, चौथी बार जनता के बीच में है। बाकी अधूरे कार्यों को करने के लिए रामचंद्र सहनी ने संकल्प लिया है। सात तारीख को जनता अपने प्रतिनिधि को चुनेगी, जिसका परिणाम दस तारीख को सामने होगा। अब जनता के हाथ में है, कि किसके सिर पर ताज पहनाती है और किसके सिर से ताज उतारती है।
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS