बिहार
संजीव कुमार चौरसिया का आर्यसमाज रक्सौल में भव्य स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2020 10:21:53 PMरक्सौल। अनिल कुमार। बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधी सभा पटना के प्रधान संजीव कुमार चौरसिया का आर्यसमाज रक्सौल में भव्य स्वागत किया गया।
आर्य समाज रक्सौल के सचिव प्रो रामाशंकर प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आर्यसमाज मनुःभर्व सिद्धांत पर आधारित है।प्रतिनिधि सभा के प्रधान संजीव चौरसिया ने समाजिक एवं राष्ट्रीय उत्थान मे आर्य समाज की भुमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर वर्तमान परिस्थितियों मे आर्यसमाज सशक्त भुमिका अदा करते आरहा है।
भविष्य में भी पुरी जिम्मेदारी के साथ समाजिक एवं धार्मिक जागृती के कार्य करता रहेगा।ओमप्रकाश गुप्ता ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में ईश्वर चन्द आर्य,भरत प्रसाद आर्य,भरत प्रसाद गुप्त,नारायण प्रसाद गुप्त,रमेश चन्द्र गुप्त,हरेन्द्र किशोर ठाकुर,हरिलाल ठाकुर,श्रीमती आशा देवी,प्रो सत्यदेव प्रसाद,हरिलाल मस्करा, मनोज कुमार,रामचंद्र प्रसाद एवं मनोज चौरसिया की भुमिका अहम रही।