बिहार
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा- एनडीए सरकार में कोरोना महामारी के दौरान लाखों मजदूर हुए पीड़ित
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2020 10:20:17 PMरक्सौल। अनिल कुमार। एनडीए सरकार में कोरोना महामारी के दौरान लाखों मजदूर पीड़ित हुए। कितने लोग भूख से मर गए।एनडीए सरकार मे कोई बिकास नही हुआ। किसी बेरोजगार को रोजगार नही मिला।इसलिए 10 तारीख को दस बजे 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पंजा छाप पर वोट देकर महागठबंधन प्रत्याशी रामबाबु यादव को भारी मतो से विजयी बनावे।
उक्त बातें गुरुवार को महागठबंधन द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सह शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा।सभा को राजद के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने भी संबोधित किया। जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में पूर्व विधायक सगीर अहमद,रमेश सिंह,रवी मस्करा उपस्थित थे। विपक्ष के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आने की सूचना पर हजारों की संख्या में उनको देखने और सुनने के लिए आए थे।मगर तेजस्वी के नही आने पर लोगों मे मायुसी देखा गया।