बिहार
मोतिहारी के हरसिद्धि में चुनाव ड्यूटी करने गए पुलिसकर्मी को सांपदंश, हो रहा इलाज, खतरे से बाहर, अस्पताल भेजने के बाद शुरू हुआ मतदान
By Deshwani | Publish Date: 3/11/2020 11:00:00 PM मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण में मतदान कराने गये पुलिसकर्मी को शौच ने डंस लिया। उनका इलाज कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं।
बताया जा रहे है कि आज सुबह मतदान शुरू होने से पहले उक्त पुलिसकर्मी अभिनव प्रसाद शौच के लिए गए थे।तभी उन्हे सांप ने काट लिया। फिर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसर हरसिद्धि में मतदान संख्या 47 पर पुलिसकर्मी अभिनव प्रसाद की ड्यूटी लगी थी। जब सुबह वे शौच करने गये तो उन्हें सर्फ ने डंस लिया। उनकी ड्यूटी कनछेदवा प्राथमिकी स्कूल पर लगी थी। सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गयी। उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वरा बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। तब जाकर वहाँ मतदान शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार वे खतरे से बाहर हैं।