लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा- अयोध्या में जैसे राम मंदिर बना है वैसे माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी में सीता का मंदिर बनवाएंगे
रक्सौल। अनिल कुमार। अगली सरकार लोजपा की बनने वाली है।इसकी लोकप्रियता के कारण नीतीश कुमार के पैरों की जमीन खिसक गई है। उक्त बातें लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने मंगलवार को रामगढ़वा उच्च विद्यालय के प्रांगण में सुगौली विधानसभा के लोजपा प्रत्याशी विजय प्रसाद गुप्ता के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। इन्होंने कहा कि अयोध्या में जैसे राम मंदिर बना है वैसे माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी में सीता का मंदिर बनवाएंगे। शेर का बच्चा हुं चीर कर आगे निकलूंगा।साथ ही अयोध्या से सीतामढ़ी तक एक कॉरिडोर विकसित होगा।इससे पर्यटन का भी विकास होगा। रोजगार की असीम संभावनाएं भी बढ़ेंगी।चिराग पासवान ने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध काफी बढ़ गया है।सभी विभागों में अधिकारियों की मनमर्जी चल रही है।
उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना व नल जल योजना में रुपए का बंदरबांट कर लिया गया है। लाखो लाख खर्च बिहार सरकार ने कर दिया लेकिन नल से एक बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।
इन्होंने जल-नल और नाली संम्बन्धित व उपस्थित भीड़ से मुख्यमंत्री पर जांच और केस होने की सहमति भी मांगी। जनताओं की आवाजों में एक स्वर में लोगों ने इसकी जांच के लिए सहमति प्रकट किया।चिराग पासवान ने कहा कि उनकी सरकार बनते ही वर्तमान सरकार के सभी भ्रस्टाचारों की जांच कराएंगे।लोगों से शराब बंदी के विषय में पूछा तो भीड़ ने जवाब दिया कि होम डिलीवरी होती है।चिराग पासवान ने इसपर कहा कि शराब तस्करी होकर बिहार आती है।इन तस्करों को परोक्ष रूप से सरकारी समर्थन होता है।
पासवान ने बिहार की उन्नति और इन भ्रस्टाचारों से बचाव को लेकर लोगों से विजय गुप्ता को जिताने का आह्वान किया।इस जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रत्याशी विजय गुप्ता ने कहा कि इनका मुख्य उद्देश्य जनसेवा है।इन्होंने अपने विधायक के कार्यकाल में सुगौली को बाढ़ से बचाने के लिए सिकरहना नदी पर रिंगबान्ध बनवाया। क्षेत्रों में किसानों के लिए सरकारी ट्यूब वेल लगवाए।वर्तमान विधायक इनको चालू हालत में भी नहीं रख सके।इन्होंने लोगों से समर्थन करने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन रामनरेश पासवान ने किया।कार्यक्रम को सम्बोधन चन्द्र दीप पासवान,मालती देवी दशरथ झा,फिरोज आलम, नन्दकिशोर प्र० गुप्ता ,राजन गुप्ता,कुणाल गुप्ता,गोपाल गुप्ता, बब्लू गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता,प्रभु गुप्ता, अनिल गुप्ता, कृष्ना गुप्ता,अभय गुप्ता इत्यादि कार्यकर्ता लोगों ने किया।