रक्सौल में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने कहा- का हाल चाल बा, कोरोनाकाल में अपन ध्यान रखेकेबा, बिहार मे एनडीए के सरकार बनावे के बा
रक्सौल। अनिल कुमार। का हाल चाल बा, कोरोनाकाल में अपन ध्यान रखेकेबा, बिहार मे एनडीए के सरकार बनावे के बा, एनडीए के सरकार बनावेला रक्सौल के एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के वोट देवे के बा,हम उतर प्रदेश से चल के इहां आईल बानी जहां निरहुआ रिक्सावाला लागल त छह महिना तक चलल रहे।निरहुआ के प्यार करेवाला सबसे अधिक लोग रक्सौल मे ही बा। जे गरीब के साथ ना रहेला निरहुआ उनके साथ ना रहेला,निरहुआ हमेेेशा गरीब के साथ रहेला।
उक्त बातेें शनिवाार को चुुुनाव प्रचार के क्रम मेें रक्सौल पहूूंचे भोजपुरी सुुुपर स्टार सह भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ ने अपने संबोधन मे कहा। बता दें कि रक्सौल विधानसभा 10 एनडीए के भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हाके चुनाव प्रचार कार्यक्रम मे प्रचार करने आए भाजपा नेता सह भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल निरहुआ को देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इस बेतहाशा भीड़ के कारण निरहुआ को दस मिनट मे ही अपना भाषण समाप्त कर देंना पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर लगे पंडाल और बांस से बैरिकेडिंग को भी तोड़कर लोग निरहुआ के काफी निकट पहूंच गए। जिस कारण स्थिति असहजह हो गयी।नतिजतन निरहुआ स्टेज पर पहुंच सबसे पहले हांथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया और तब भाषण दिया।
कार्यक्रम को युपी के विधायक जयमंगला कंनौजिया, जिला अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोदशंकर सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र कुमार,अरबिन्द सिंह,मनीष दुबे,राजकुमार गुप्ता ने संबोधित कर एनडीए प्रत्याशी को वोट देकर जिताने की अपील किया। भीड़ ज्यादा होने और शोर शराबा के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद डा संजय जयसवाल को भी मंच पर बोलने का मौका नही मिल पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया सर्राफ और मंच संचालन डा प्रो अनिल कुमार सिहा ने किया। इस अवसर पर विधायक जयमंगला कंनौजिया, जिला अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोदशंकर सिंह भाजपा, रक्सौल के भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा, भाजपा नेता जितेंद्र कुमार,अरबिन्द सिंह,राजकुमार गुप्ता, अजय पटेल,सुभाष सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।