बिहार
रक्सौल: पनटोका कैम्प में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2020 9:48:20 PMरक्सौल। अनिल कुमार। पनटोका कैम्प मे पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। बटालियन के कमान्डेंट प्रियव्रत शर्मा के नेतृत्व मे आयोजित स्मृति दिवस समाजिक दुरी का पालन करते हुए मनाया गया।
सदियो पूर्व 21 अक्टूबर 1959 को भारत चीन के बोर्डर लद्दाख के हाँट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीनी सैनिको के हमला मे बीस भारतीय सैनिको शहिद हो गए थे। जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष 21 अक्टुबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर एसएसबी के सभी अधिकारी व जवान उपस्थित थे।