मोतिहारी के बरियारपुर में लोगों ने दो युवकों को कमरे में बंद कर पुलिस को बुलाया, पिस्टल दिखा किया था किशोरी को अगवा
मोतिहारी। शहर के बरियापुर में मंगलवार की शाम दो युवकों ग्रामीणों ने उनके ही कमरे में बंद कर दिया। फिर को सूचना दी। बताया गया है कि दोनों ने मुहल्ले के एक 15 वर्षीय किशोरी को आर्म्स के बल अगवा कर लिया था। उसे अपने के मकान में एक कमरे में ले गए थे।
पुलिस ने दोनों युवकों को आर्म्स के साथ पकड़ लिया। और युवति को मुक्त कराया। पुलिस ने दोनों के पास से एक लोकल मेड पिस्टल, 10 कारतूस, एक मैगजिन, मोबाइल व बाइक जब्त किए हैं।
गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों में एक अजय ठाकुर हवाई अड्डा चौक पर हेयर कटिंग सैलून चलाता है। जिस कमरे में दोनों को गिरफ्तार किया गया है वह मकान ललन सिंह का है। जिसे हेयर कटिंग सैलून में काम कर रहे अजय ठाकुर ने एक महीना पहले ही किराए पर लिया था।
गिरफ्तार किए गए यवकों में-
1.अजय ठाकुर- दुर्गा चौक, चिरैया पूर्वी चम्पारण
2.मो फैसल- बगहा, पिपराही, शिवहर का नाम शामिल है।
बताया गया है कि मो फैसल ने ही अपने जान-पहचान की एक किशोरी को अजय ठाकुर के साथ अगवा कर किराए के मकान वाले रूम में ले गया था। तभी अगल-बगल के लोगों ने इस घटना को देखा लिया। लोगों ने उस कमरे को बाहर से लॉक कर दिया और छतौनी थाने को सूचना दी।
छतौनी थानाध्यक्ष मुकेश चंद कुमर, दारोगा रिया जायसवाल, संजय पाठक व रामदत्त के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले तो फैलन ने अपनी पहचान शिवहर निवासी सूरज कुमार बताया। बाद में उसके मोबाइल की तहकीकात की गई तो उसका नाम मो फैसल निकला।