ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने छह समितियों का किया ऐलान, सुरजेवाला को बनाया चुनाव समन्वय समिति का प्रमुख
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2020 8:51:40 PM
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने छह समितियों का किया ऐलान, सुरजेवाला को बनाया चुनाव समन्वय समिति का प्रमुख

नई दिल्ली/पटना। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रचार अभियान के प्रबंधन के लिए विभिन्न समितियों की घोषणा कर दी है। सोनिया ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति, प्रचार समिति, मीडिया समन्वय समिति, सार्वजनिक बैठक और लॉजिस्टिक्स समिति, कानूनी समिति और कार्यालय प्रबंधन जैसी समितियों का गठन कर दिया है। 

 
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला को चुनाव प्रबंधन का प्रमुख प्रभार दिया गया है। वे 14 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति के प्रमुख होंगे। इसके संयोजक मोहन प्रकाश हैं।
 
 
सुबोध कुमार प्रचार समिति के प्रमुखे होंगे। वहीं पवन खेड़ा मीडिया समिति के, बृजेश कुमार मुनन लॉजिस्टिक्स समिति के प्रमुख बनाए गए हैं। अशोक राम कार्यालय प्रबंधन समिति और वरुण चोपड़ा कानूनी टीम देखेंगे।
 
गौरतलब है कि इस चुनाव में आरजेडी और वामदलों के साथ तालनेल कर उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आरजेडी 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
 
इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने शनिवार (10 अक्टूबर) को बिहार विधानसभा चुवाव 2020 के प्रचार में शामिल होने वाले सदस्यों की एक लिस्ट जारी की थी। ये वो सदस्य हैं जो बिहार चुनाव का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और कई अन्य नेता बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।
 
कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट भेजी गई है, उसमें 30 नेताओं के नाम हैं. इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा, आरएस सुरजेवाला और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नाम शामिल हैं।
 
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS