ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल-पायलट समेत 30 नाम शामिल
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2020 8:22:41 PM
बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल-पायलट समेत 30 नाम शामिल

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतरने के लिए तैयार है। मुख्य रूप से राज्य में एनडीए, एलजेपी और महागठबंधन के बीच टक्कर है। शनिवार को कांग्रेस ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 

 
इस सूची में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, शत्रुघ्न सिन्हा और सचिन पायलट हैं, जिन्हें पार्टी का प्रचार करने का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, इस लिस्ट में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जगह नहीं दी गई है।
 
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
 
बता दें कि कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।
 
खास बदलाव यह है कि मतदान के लिए एक घंटे का वक्त बढ़ाया गया है। यह सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यह बदलाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं होगा। अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS