बिहार
रक्सौल: निवर्तमान भाजपा विधायक डा. अजय सिंह का टिकट आलाकमान द्वारा काटे जाने पर समर्थकों में आक्रोश
By Deshwani | Publish Date: 8/10/2020 9:29:28 PMरक्सौल। अनिल कुमार। विधानसभा सभा के निवर्तमान भाजपा विधायक डा अजय सिंह का टिकट आलाकमान द्वारा काट दिए जाने और प्रमोद सिन्हा को टिकट दिए जाने के खिलाफ उनके समर्थक कार्यकर्ताओं मे आक्रोश भड़क गया है।समर्थक भाजपा से सामुहिक इस्तिफा करने की तैयारी मे है।
इस बाबत स्वयं डा अजय सिंह ने मीडिया से मुखातिब होकर पार्टी के इस निर्णय पर असंतोष व नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान को हमसे बुलाकर कहना चाहिये था कि क्या कमी है हममे। दुसरे दल के लोगो शामिल कर टिकट न देकर भाजपा के ही पुराने कार्यकर्ता को टिकट देना चाहिए था क्योंकि मै लगातार 30 वर्षो से विधायक हूं फिर भी मूझे बुलाया तक नही गया पार्टी द्वारा। अभी भी वक्त है यदि हमे नही तो भाजपा के ही कार्यकर्ता को टिकट देना चाहिए ।आलाकमान द्वारा मेरी बात नही सुनने और मांग पुरा नही करने पर अगली रणनीति तय करने की बात कही।।उधर उनके समर्थकों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा चुनाव प्रभारी अनिल कुमार गिरी उर्फ (बच्चा बाबू) ने प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर आरोप लगाया है कि भी पैसा लेकर बाहरी व्यक्ति को भाजपा पार्टी मे प्रवेश करने दिया है,अगर पार्टी आलाकमान फैसला नही करती है तो हम लोग भाजपा से सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे।