बिहार
पश्चिम चम्पारण: पुल के नीचे अज्ञात लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
By Deshwani | Publish Date: 8/10/2020 9:17:24 PMबेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गतमुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगाछापर गांव के नज़दीक स्थित एक पुल के नीचे एक अज्ञात लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस अज्ञात लड़की का उम्र लगभग 20 वर्ष बताई गई है, लड़की का शव बहुत दिनों से एक बोरा में बन्द कर पानी में फेंका रहा। पानी में कई दिनों से रहने के कारण शव सड़ा गया और कीड़े भी लग गए।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरा होने के बाद शव कि शिनाख्त कराई जाएगी, सारी प्रक्रिया उपरांत दावेदार या परिजन को सुपुर्द कर दिया जाएगा। अन्यथा अस्पताल प्रशासन अज्ञात शव घोषित कर अंतिम संस्कार करेगा।