बिहार
रक्सौल में आपूर्ति पदाधिकारी ने की डीलरों के साथ बैठक
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2020 9:19:20 PMरक्सौल। अनिल कुमार। आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने सोमवार को सभी डीलर के साथ बैठक कर कहा की राशन वितरण में कोई गड़बड़ी नही होनी चाहिये। अधिकारियो के उपस्तिथि में कल मंगलवार से राशन वितरण होगा इस दौरान कोई लाभुक निर्धारित यूनिट से अधिक राशन का मांग करेगा या रंगदारी में राशन लेने का दबाव बनाएगा डीलर पर या कोई बवाल करेगा तो उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
पर डीलरो से अवैध उगाही करने और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के आरोप में जिलाधिकारी द्वारा आपूर्ति पदाधिकारी का वेतन रोकने के आदेश के बाद सोमवार को आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने रक्सौल के सभी डीलरो के साथ बैठक कर अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे पूछताछ किया। बैठक के दौरान सभी डीलरों ने आपूर्ति पदाधिकारी के पक्ष में जिलाधिकारी के नाम से पत्र लिख कर यह स्पष्ट किया है कि हमलोगों से कोई अवैध उगाही उन्होंने नही किया है। उनपर लगे आरोप निराधार है बैठक में डीलर चंदा कुमारी पप्पू आलम दिलीप राउत अम्बरीश कम आर आनंद कुमार सहित सभी डीलर उपस्थित थे।