मोतिहारी
बंजरिया के मुखिया छबिला सिंह हत्याकांड के 4 आरोपित गिरफ्तार, मोतिहारी के रघुनाथपुर, अंबिकानगर, अगरवा व हरसिद्धि निवासी हैं शामिल
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2020 11:00:00 PMगिरफ्तार राजन सहनी की फाइल फोटो।
मोतिहारी। बंजरिया के मुखिया छबिला सिंह की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार बदमाशों में रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के निवासी राजन सहनी व बंजरिया थाना के अंबिका नगर निवासी लक्ष्मी सहनी तथा हरसिद्धि निवासी कृष्णा यादव व अगरवा निवासी एक युवक शामिल है। अगरवा निवासी युवक के नाम का खुलासा नहीं हो सका है।
मोतिहारी के एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया है कि राजन वा लक्ष्मी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी वर्ष 1 जुलाई को मुखिया छबीला सिंह को गोली मारी गई थी। जिनकी मौत इलाज के दौरान 25 जुलाई को पटना में हो गई थी।
1 जुलाई 2020 छबिला सिंह मुखिया गोलीकांड की खबर पढ़ने के लिए नीचे के लिंक को कृपया क्लिक करें-
मुखिया छबिला सिंह को मोतिहारी के बापूधाम रैक प्वाइंट पर अपराधियों ने गोली मारी, गंभीर घायल, रहमानिया में चल रहा है इलाज
बताया कि राजन ने 10 जून को शहर के चांदमारी चौक पर सरेशाम फायरिंग कर राजेश व करण गुप्ता को जख्मी कर दिया था। राजन पर जिले के विभिन्न थानों में 3 दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।