ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
हिंदी दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को देशवाणी परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2020 8:51:10 AM
हिंदी दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को देशवाणी परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं

हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा ...

हिंदी है हमें बड़ी प्यारी...

हिंदी की सुरीली वाणी...

हमें लगे हर पल प्यारी...

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। 

 

मोतिहारी। आज हिन्दी दिवस है। हिन्दी दिवस के मौके पर समस्त प्रदेशवासियों को देशवाणी परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। हर साल 14 सितंबर को हमारे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया था। आज के समय में देश ही नहीं दुनिया में लाखों लोग हिंदी बोलते हैं।  इतना ही नहीं, 2006 के बाद से तो हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस भी मनाया जाता है। वर्ष 1975 से विश्व हिंदी सम्मेलन भी किए जाते हैं।

 

बता दें कि विश्व के 40 से अधिक देशों की 600 से अधिक संस्थाओं, विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है; अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में तो 1815 से ही हिंदी-हिंदुस्तानी पढ़ाई जाती है; इसी तरह जापान में टोक्यो के विश्वविद्यालय में एक सौ साल से हिंदी का अध्यापन होता है; पूर्व सोवियत संघ के विभिन्न देशों, समूचे यूरोप के विश्वविद्यालयों में दशकों से हिंदी का अध्यापन होता है।

 

इतना ही नहीं, रूस में हिंदी की साहित्यिक पुस्तकों का अनुवाद सबसे अधिक संख्या में हुआ है; सारे विकसित विश्व के लिए हिंदी आज बाजार की भाषा है; मॉरिशस, त्रिनिदाद, टोबैगो, दक्षिण अफ्रीका, गुयाना, सूरीनाम, फिजी में बसे भारतवंशी हिंदी की विरासत को आगे बढ़ा रहे है; फिजी में तो हिंदी को आधिकारिक रूप से भाषा का दर्जा मिला हुआ है। संयुक्त राष्ट्र न्यूज हिंदी में रेडियो बुलेटिन प्रसारित करने लगा है और संयुक्त राष्ट्र ट्विटर, फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया कंटेंट हिंदी में भी पोस्ट करता है; भारत सरकार पिछले कुछ वर्षों से हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की कोशिश भी कर रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS