बिहार
रक्सौल में आशीष संस्था ने किया गरिमा किट का वितरण
By Deshwani | Publish Date: 8/9/2020 8:56:24 PMरक्सौल। अनिल कुमार। आशीष संस्था के द्वारा संचालित कोविड _ 19 राहत कार्यक्रम के अन्तर्गत पुर्वी चम्पारण जिले के अपने लश्चित कार्य रक्सौल, आदापुर ब्लॉक के सात पंचायत में 100 किशोरियों के बीच गरिमा किट वितरण किया गया।
गरिमा किट प्रति बैग में दो पॉकेट सेनेटरी पैड, चार मास्क , तीन नहाने वाला साबुन, और एक तौ लिया ,दो कपड़ा धोने वाला साबुन था। राहत सामग्री का वितरण पन्टोका के हरैया गाव के शांति महिला समूह की आध्यश्चता में सामाजिक दूरी के नियमो का पालन करते हुए किया गया, तथा समुदाय के लोगों को कोविड़_ 19 एस ई बचाव हेतु जागरूक भी किया गया, जिसमे उपस्थित आशीष परियोजना के स्टाफ असुंता हेंब्रम, शालिनी जुमनाके , धर्मेन्द्र कुमार, प्रदीप प्रसाद , उपस्थित थे।