ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रामगढ़वा में देवर ने भाभी को डंबल से प्रहार कर मार डाला, शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेजा गया
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2020 10:04:18 PM
रामगढ़वा में देवर ने भाभी को डंबल से प्रहार कर मार डाला, शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेजा गया

रामगढ़वा। मेराज आलम। थाना क्षेत्र के रामगढ़वा गांव में शनिवार को मिनी देवी को डंबल से उसके चचेरे देवर ने सर पर प्रहार कर हत्या कर दी।इसके बाद देवानन्द ओझा  नामक यह युवक फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई है।मृत औरत मिनी देवी का पति धीरू ओझा बाहर रहता है।घर पर उसकी पत्नी मिनी देवी अपने सास के साथ रहती थी।संयुक्त परिवार मे उसका हत्यारा चचेरा देवर भी अपने पिता जितेन्द्र ओझा के साथ रहता है। इसको अपनी चचेरी भाभी के साथ हमेशा अनबन रहती थी।





आज की घटना के पूर्व भी देवर भाभी के बीच कई बार विवाद व मारपीट हो चुकी है।इसकी सूचना मिनी देवी ने स्थानीय पुलिस को भी दी थी।शुक्रवार की रात्रि भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।मिनी देवी की सास ने बताया कि इसकी सूचना मिनी ने पुलिस को दी थी।पुलिस इनके घर आकर देवानन्द ओझा को डांट फटकार भी लगाया और आगे से सुधरने का हिदायत भी दिया।शनिवार की सुबह दोनों में फिर विवाद हो गया और इस क्रम में उसने मिनी देवी के सर पर घर मे रखे डंबल से प्रहार कर दिया।इससे ज्यादा खून क़ा रिसाव होने से वह घटना स्थल पर ही मर गई।स्थानीय लोगों के अनुसार देवानन्द ओझा नशा का आदी था। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।प्राथमिकी हेतु अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS