बिहार
मोतिहारी गांधी संग्रहालय से पेड़ काटने के आरोप में तीन गिरफ्तार, सचिव सहित चार पर एफआईआर
By Deshwani | Publish Date: 3/9/2020 11:00:00 PMमोतिहारी। महात्मा गांधी संग्रहालय कैंपस से पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर सहित तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं फौरेस्ट विभाग ने संग्रहालय के सचिव सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बृजकिशोर सिंह सहित चार पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार गांधी स्मारक कैंपस से पेड़ काटने की सूचना डीएम को दी गई।
सूचना के बाद डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने वन विभाग को इसपर कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिला वन परिसर पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह गांधी स्मारक पहुंचे। जहां से पेड़ काटने में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार करा दिया। गिरफ्तार लोगों में कटे पेड़ को ले जाने के लिए प्रयुक्त ट्रैक्टर का ड्राइवर भी शामिल है। वहीं वन परिसर पदाधिकारी ने गांधी संग्रहालय के सचिव पूर्व मंत्री श्री सिंह, टैक्टर ड्राइवर वासुदेव यादव, जयप्रकाश पाण्डेय व उपेन्द्र कुमार सिंह के विरूद्ध नगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है।
जबकि मौके से टैक्टर ड्राइवर वासुदेव यादव, जयप्रकाश पाण्डेय, व उपेन्द्र प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।