बिहार
शराब पीने के आरोप में मोतिहारी के रेडक्रॉस के पास से तीन व मधुबनीघाट से एक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2020 11:23:12 PM
मोतिहारी। शराब पीने के आरोप में पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे नगर पुलिस ने शहर के रेडक्रॉस के पास से तीन को गिरफ्तार किया है। जबकि मुफस्सिल पुलिस ने मधुबनीघाट से एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच में इनके शराब पीने की पुष्टि हुई है।
नगर पुलिस ने तीन को पकड़ा-
नगर पुलिस ने शहर के रेड क्रॉस के पास से तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि तीन शराब के नशे में थे और मेडिकल जांच में इनके शराब पीने की पुष्टि भी हुई है।
गिरफ्तार किए गए-
1. बिट्टू कुमार- रूदल पकड़ी, पीपरा
2. कुणाल कुमार सिंह- रूदल पकड़ी, पीपरा
3. सुनील कुमार- तुरकौलिया
जबकि मुफस्सिल पुलिस ने मधुबनीघाट से राकेश राम को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है।