ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के गोढ़वा गांव के पास इंटरमीडिएट के छात्र की गोलीमार हत्या, पुलिस ने कहा- उसकी बाइक पर सवार साथी ने ही मारी थी गोली, गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 26/8/2020 10:37:42 PM
मोतिहारी के गोढ़वा गांव के पास इंटरमीडिएट के छात्र की गोलीमार हत्या, पुलिस ने कहा- उसकी बाइक पर सवार साथी ने ही मारी थी गोली, गिरफ्तार

मोतिहारी। मधुबनीघाट-मोतिहारी पथ में गोढ़वा गांव के पास 25 वर्षीय शाहिल कुमार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गोढ़वा भंगहा चंवर के पास की है।

 

शाहिल कुमार पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव का निवासी था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। घटना के समय उसका मित्र मुफस्सिल के बसवरिया गांव निवासी रंजन कुमार पाण्डेय भी उसकी पल्सर बाइक पर पीछे सवार था। पुलिस ने मृतक के साथी रंजन कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक शाहिल के चाचा पताही के गोनाही निवासी वकील सिंह ने भी मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर रंजन कुमार पाण्डेय के साथ अन्य तीन-चार अज्ञात लोगों को हत्या का अभियुक्त बनाया है।


सूचना पर सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता व मुफस्सिल थानाध्यक्ष रोहित कुमार पुलिस बल के साथ रात को ही घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि शाहिल को काफी नजदीक से गोलीमारी गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। रंजन कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। रात को ही पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया।  

यह भी आशंका जताई गई है कि शाहिल को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी गई है। पुलिस का कहना है कि रंजन के पिता किसी सेक्युरिटी सर्विस में काम करते हैं।


बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद मृतक के मित्र रंजन पाण्डेय ने कल रात को ही उसके घर पर फोन कर परिजन को बताया था कि शाहिल को बाइक सवार अपराधियों ने गोलीमार दी है। बाइक छीनने पर विरोध करने के बाद अपराधियों ने गोली मार दी। बताया कि उसकी सोने की चेन भी छीन ली। बताया कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा है। जबकि घटनास्थल पर शाहिल की पल्सर बाइक सड़क पर ही गिरी पड़ी थी।


बताया जा रहा है कि कल शाम शाहिल और उसका मित्र रंजन पल्सर बाइक से सिरसा गए थे। वहां पर दोनों ने मीट भुजा खाया। फिर रास्ते में यह घटना घटी।

इधर शाहिल के चाचा ने पुलिस को बताया है कि शाहिल को फोन कर रंजन ने बुलाया। फिर रास्ते में गोलीमार कर हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है कि शाहिल को काफी नजदीक से गोली मारी गई है। पुलिस रंजन से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि रंजन पहले तो घटना के बारे में तरह-तरह की कहानियां गढ़ रहा था। बता रहा था कि उसके साने की चेन छीन ली गई है। जबकि उसके गले में हनुमानी अभी भी मौजूद है। उसने यह भी बताया कि दोनों श्राद्ध का भोज खाने गए थे। लौटते समय रास्ते में घटना घटी। लेकिन जब श्रद्धकर्म के आयोजन का गांव का पता बताया तो तहकीकात की गई। पता चला कि उस गांव में हाल फिलहाल किसी का निधन नहीं हुआ है। पल्सर बाइक भी छीनने की बात परिजन को फोन कर बताई थी। जबकि बाइक घटनास्थल पर ही पड़ी थी। पुलिस ने घटनास्थल से पल्सर बाइक व लाइसेंसी रिवाल्वर का खोखा बरामद किए है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS