ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
हत्या के रंजिश में मोतिहारी के पीपराकोठी में धर्मेन्द्र सहनी को गोली मारी, मौत, हत्या के दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2020 10:56:46 PM
हत्या के रंजिश में मोतिहारी के पीपराकोठी में धर्मेन्द्र सहनी को गोली मारी, मौत, हत्या के दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।  दक्षिण ढेकहां के हथियाही गांव में मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार धर्मेन्द्र सहनी को घायल कर दिया हैं। जिसकी मोतिहारी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। हत्या आज सुबह की गई है। वहीं ग्रामीणों ने गोलीमार कर भाग रहे दोनों बदमाशों को दबोच लिया है। लोगों ने दोनों की पिटाई भी की है। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। 


इन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैंगवार में धर्मेंद्र सहनी की हत्या की गई है। जबकि पुलिस ने गैंगवार की घटना से इंकार किया है। बताया कि धर्मेन्द्र सहनी का आपराधिक इतिहास रहा है। इसपर मोतिहारी, शिवहर व मुजफ्फरपुर में हत्या लूट व डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं। बताया गया है कि बीते 18 जुलाई को चक्रधेय गांव में सोनू कुमार की हत्या की गई थी। 

उसी हत्या के रंजिश में धर्मेंद्र की हत्या की गई है। गोली मारने के आरोपियों में से एक ने बदला लेने की बात भी स्वीकारी है।

 


पकड़े गए गोली मारने के आरोपियों में टिकुलिया गांव निवासी चुन्नू सहनी व कन्हैया सहनी शामिल हैं। 

घटना के बारे में बताया जाता है कि आज सुबह करीब 9 बजे धर्मेंद्र अपने गांव चक्रधेय गांव स्थित अपने घर के दरवाजे पर था। तभी बाइक सवार दो बदमाश धर्मेंद्र से मिलने आए। उसके घर पर दोनों ने चाय-नास्ता भी किया। फिर धर्मेन्द्र को अपने साथ घर से कुछ दूर ले जाकर लेकर उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मोतिहारी निजी नर्सिंग होम में भेजा गया। गोली मारकर भाग रहे दोनों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। फिर दोनों की पिटाई कर दी। जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। 



सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। 
फिर दोनों घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी मणि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों अपराधियों को दबोच लिया और जम कर पिटाई की हैं। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहा दोनों का इलाज चल रहा है। मृतक हथियाही गांव निवासी मुन्नी सहनी का पुत्र धर्मेंद्र सहनी है। जबकि दोनों पकड़ाये अपराधी पीपरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव निवासी चुन्नु कुमार सहनी व कन्हैया सहनी है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर हथियाही स्थित धर्मेंद्र के घर आये। और अपराधियों ने धर्मेंद्र के घर चाय नास्ता भी किया।जाने के क्रम में उसे बुलाकर घर के पास ही कुछ दूर पर ले गए। इसी बीच एक अपराधी ने धर्मेंद्र के सर पर पीछे से कट्टा से गोली मार दिया और भागने लगे। ग्रामीणों ने अपराधियों को करीब एक किलोमीटर खदेड़ कर पकड़ लिया और दोनों की बुरी तरह पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पकड़े गए अपराधियों को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया है। जहा पुलिस अभिरक्षा में दोनों का इलाज चल रहा है। 


वही घटना के बाद घायल अवस्था में धर्मेंद्र को लेकर मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही सदर अस्पताल में इलाज करा रहे अपराधी चुन्नु ने बताया कि धर्मेंद्र ने हमारे दोस्त को गोली मारी थी जिसके बदले में उसको गोली मारा हूं।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मामले में थानाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

बतादे की की ढेकहॉ के चक्रधे मे.एक माह पहले गोली मार सोनु कुमार की हत्या कर दी गई थी। उसे राजन यादव के यहां एक बहु भोज मे बुलाकर राहुल सहनी व धर्मेन्द्र ने साथ मिलकर गोली मारी थी। राहुल की हुई गिरफ्तारी मे सोनु की मुखबिरी करने का. संदेह था जिसके कारण हत्या कर दी। अभी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार भी नहीं किया था की ढेकहॉ मे दुसरी हत्या कर दी गई। सोनु हत्याकांड के समय से ही लोगों को गैगवार का संदेह था जो हुआ है।बताया जा रहा है कि इस घटना का सुत्र सोनु हत्याकांड से है।
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS