बिहार
गलत ड्राइविंग से हुई मोतिहारी में सड़क दुर्घटना, वाहन में पीछे से ठोकर मारने से रिटायर्ड मिलिट्री मैन की मौत, दूसरा गंभीर घायल
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2020 12:31:28 AMमोतिहारी। बंजरिया थाना क्षेत्र के खड़वा पुल के पास रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में चांदमारी निवासी रिटायर्ड मिलिट्री मैन शक्तिनाथ पाण्डेय की मौत हो गई। जबकि इनकी बाइक पर पीछे बैठे बृजनाथ चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर अस्पताल में पहुंचे परिजन ने बताया कि गलत ड्रविंग के चलते यह दुर्घटना हुई है। बाइक सवार ने अज्ञात वाहन को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे रिटायर्ड मिलिट्री मैन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज चांदमारी निवासी शक्तिनाथ पाण्डेय अपने मुहल्ले के ही बृजनाथ चौबे के साथ बाइक से रामगढ़वा के बेला गांव गए थे। लौटते समय छपवा-मोतिहारी पथ में बंजरिया थाना क्षेत्र के खड़वा पुल के पास इनकी बाइक से दुर्घटना हो गई।