बिहार
मोतिहारी के छतौनी में गैस सिलेंडर फटा, अगलगी में लाखों की संपत्ति जली
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2020 12:05:39 AMमोतिहारी। छतौनी के मठिया जिरात सुभाषनगर में गैस सिलेंडर लीक होने आग लई। इसके बाद सिलेंडर विस्फोट कर गया। इस अगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
मकान मालिक नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनके मकान की पहली मंजिल पर किचन स्थित है। जहाँ एलपी गैस लीक करने लगी। फिर आग लग गई और सिलेंडर बर्स्ट कर गया। मकान मालिक का कहना है कि उनकी लाखों की संपत्ति जल गई है। उन्होंने ने बताया कि 40 हजार रुपए कैस, कूलर, टीवी, आभूषण, कपड़े व खाद्य सामग्री भी जल गए।