बिहार
मोतिहारी के मिस्कॉट स्थित लैब संचालक को चाकू मार रुपए व आभूषण लूटे, घायल
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2020 11:29:32 PMमोतिहारी। मुफस्सिल थाना के बारा टोला निवासी विवेक कुमार सिंह को बसंतपुर गांव के पास चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। इनका शहर के मिस्कॉट मुहल्ले में पैथोलॉजी लैब है। घायल विवेक का इलाज मोतिहारी में चल रहा है।
विवेक कुमार सिंह ने पुलिस को बताया है कि वे कल रात मिस्कॉट स्थित अपने लैब से अपने गांव लौट रहे थे। तभी बसंतपुर के पास एक दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। फिर उनसे 10 हजार रुपए व आभूषण छीन लिए। उन्होंने बताया है कि हमलावरों में तीन को उन्होंने पहचान लिए हैं। जिसमें सुभम कुमार, सत्यम कुमार व लक्की का नाम शामिल है।