ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, जीतन राम मांझी ने छोड़ा महागठबंधन का साथ
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2020 4:30:37 PM
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, जीतन राम मांझी ने छोड़ा महागठबंधन का साथ

पटना। बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका देते हुए नाता तोड़ दिया है। मांझी का महागठबंधन से मोहभंग हो चुका हैं। ये सब जानते हैं, वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वापस जा रहे हैं।  इस दिशा में कदम उठाते हुए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बृहस्पतिवार को विधिवत रूप से महागठबंधन से नाता तोड़ लिया।  

 
मांझी ने महागठबंधन में रहने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के सामने कई शर्तें रखी थी, लेकिन नीतीश कुमार से उनकी बढ़ती नज़दीकी के खबरों कें बीच तेजस्वी यादव ने उनकी किसी भी मांग को गंभीरता से नहीं लिया। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते मांझी ने आज यह फ़ैसला ले लिया है।  अब अगले कुछ दिनो में वो पहले एनडीए में वापस जाने की घोषणा करेंगे।  
 
कहा जा रहा है कि चुनाव बाद उनके विधान पार्षद पुत्र को नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल में शामिल भी कर सकते हैं। मांझी के वापस एनडीए में जाने से राज्य की दलित राजनीति और गरमाएगी, क्योंकि जहां राष्ट्रीय जनता दल के दलित नेता नीतीश कुमार पर दलित समाज के हितों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं वहीं मांझी अब नीतीश के बचाव में मोर्चा सम्भालेंगे।  
 
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए इस साल के नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। भाजपा राज्य में जदयू और लोजपा के साथ गठबंधन में है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। एनडीए का राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के गठबंधन के साथ सीधे मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS